Add To collaction

राही -29-Apr-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 29/04/2024
राही

गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

माना डगर है बहुत कठिन,
मार्ग मे काँटे बिछे हुए ,
ना घबरा आगे बढ़।
गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना,
असत्य को नहीं अपनाना,
उलझनें लाख हो जीवन में।
गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

जीवन सुख दुख का मिश्रण,
किसी से घृणा कभी ना कर,
सबको प्रेम कर।
गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

समय का सही उपयोग कर,
व्यर्थ की चिंता ना कर,
काम समय पर पूर्ण कर।
गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

सबको समान समझ,
सबका सम्मान कर,
क्रोध त्याग कर चलता चल।
गीत गाता चल राही
अपनी धुन में चल...

शाहाना परवीन'शान'...✍️

   5
3 Comments

Gunjan Kamal

30-Apr-2024 07:52 AM

बहुत खूब

Reply

Babita patel

30-Apr-2024 07:27 AM

Awesome

Reply

जी शानदार प्रस्तुति।

Reply